ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: बिहार की 2 महिला CO ने किया बड़ा खेल, हुआ खुलासा तो मिली ये सजा, जानें....

Bihar News: बिहार में दो महिला अंचल अधिकारियों को जमीन दाखिल-खारिज मामले में दोषी पाए जाने पर दंडित किया गया है। बांका के फुल्लीडूमर की पूर्व राजस्व अधिकारी ईशा रंजन और अरवल की वंशी अंचल की पूर्व सीओ अंचला कुमारी पर एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया

02-Oct-2025 10:37 AM

By Viveka Nand

Bihar Co: बिहार की दो महिला अंचल अधिकारियों ने जमीन दाखिल खारिज बड़ा खेल किया. राजस्व वं भूमि सुधार विभाग ने उक्त खेल को पकड़ लिया. इसके विभागीय कार्यवाही चलाई गई। दोनों महिला अंचल अधिकारियों को दंड दिय़ा गया है. 

बांका के फुल्लीडूमर के तत्कालीन राजस्व अधिकारी व वर्तमान में पूर्णिया के भवानीपुर अंचल के अंचल अधिकारी ईशा रंजन के खिलाफ संचयी प्रभाव के बिना 1 वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है. इसी के साथ विभागीय कार्यवाही समाप्त की गई है. इस सीओ पर ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत कर फिर से उसी दस्तावेज पर स्वीकृत करने के आरोप थे. विभाग ने इसे नियमों का उलंघन बताया. इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. आरोपी राजस्व अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट होकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 1 वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया है.

वहीं एक और महिला अंचल अधिकारी को विभाग ने दंड दिया है. अरवल जिले क वंशी अंचल के तत्कालीन राजस्व अधिकारी अंचला कुमारी जो वर्तमान में रोहतास के नासरीगंज सीओ हैं, इन पर भी गंभीर आरोप थे. इन पर दाखिल खारिज वाद को एक बार अस्वीकृत कर फिर से उसी कागजात पर स्वीकृत करने के आरोप लगे थे. विभाग ने जांच कराया तो मामला सही पाया गया. इसके बाद इनसे स्पष्टीकरण पूछा गया. जवाब से असंतुष्ट होने पर विभाग ने 1 वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया है.