बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Aug-2025 04:58 PM
By Viveka Nand
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में आज 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार ने सरकारी नौकरी को लेकर पदों का सृजन किया है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 459 नए पदों का सृजन किया गया है. नीतीश कैबिनेट ने मीसा के तहत जेल में बंद आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है.
459 पदों पर होगी नियुक्ति
अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अवसंरचनाओं का निर्माण आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वर्ष 1991 से एक पृथक विभाग के रूप में कार्यरत है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम को पूरे राज्य में लागू करने के कारण योजनाओं के ससमय क्रियान्यवन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के दायित्वों में वृद्धि हुई है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत राज्य के प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के लिए अतिरिक्त 459 (चार सौ उनसठ) निम्नवर्गीय लिपिक के पदों का सृजन किया किया गया है.
मीसा में जेल गए आंदोलनकारियों का पेंशन बढ़ा
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में दिनांक 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 की अवधि में हुए आन्दोलन में मीसा / डी०आई०आर० के तहत एक से छः माह एवं छः माह से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान-पेंशन को बढ़ा दिया है. वर्तमान में मिल रहे क्रमशः 7,500/ एवं 15,000/- (पंद्रह हजार) में बढ़ोतरी कर 15,000 एवं 30,000 रू किया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...