बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान
20-Feb-2025 02:54 PM
By First Bihar
Bihar Board Result : बिहार बोर्ड का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए यह काफी जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा को लेकर अहम जानकारी दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका नया अपडेट।
दरअसल, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को बताया कि इंटर का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा, जबकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होगा। इसके बाद अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट के लिए यह काफी अहम खबर है। इसके बाद अब छात्रों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी हो कि, इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई, जो 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड अपनी तेज़ी से परिणाम जारी करने की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
इधर, बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी तय कर दी है। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित होगी और मई-जून में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।