भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
05-Aug-2025 10:39 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और सत्तारूढ़ दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
दरअसल, सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार को सिर्फ पिछड़ेपन की ओर धकेला है और आज भी जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बिहार में 15 साल लालू प्रसाद जी का वो कुख्यात 90 का दशक वाला शासन रहा, जिसमें जंगलराज, अपहरण उद्योग और जातिगत हिंसा अपने चरम पर थी। उससे पहले 40 साल तक कांग्रेस का शासन रहा, जिसने बिहार को बदहाली की तरफ ले जाया।"
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में भी 2014 तक आरजेडी और कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन पार्टियों ने न तो बिहार में रोजगार लाने की कोशिश की, न व्यापार को बढ़ावा देने की नीति अपनाई, न जातिवार जनगणना कराने की इच्छाशक्ति दिखाई, और न ही बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में अवसर देने की कोई ठोस नीति लागू की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब एनडीए सरकार कोई भी जनकल्याणकारी कदम उठाती है, तब आरजेडी और कांग्रेस कूदकर उसका क्रेडिट लेने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, "अगर अपनी सरकार में कुछ किया होता तो आज क्रेडिट के लिए छटपटाना नहीं पड़ता। आरजेडी-कांग्रेस की पहचान ही यही है – एक क्रेडिटखोर है और दूसरा क्रेडिट चोर।"
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी का यह बयान चुनाव से पहले विपक्ष को घेरने की रणनीति का हिस्सा है। एनडीए सरकार खुद को विकास और सुशासन का प्रतीक बताने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष अब तक की सरकारों की नीतियों को विफल बताकर जनता को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता है।
सम्राट चौधरी पहले भी विपक्षी दलों विशेषकर राजद पर कई बार निशाना साध चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस को भी सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा कर दिया है। आने वाले समय में बिहार की राजनीति और गर्माने की पूरी संभावना है, क्योंकि सभी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।