ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News : बिहार में जल्द बदल जाएंगे इतने शहरों की सूरत, करोड़ों...

Bihar News : बिहार में जल्द बदल जाएंगे इतने शहरों की सूरत, करोड़ों रुपए की मिलने वाली है मंजूरी

Bihar News : पूर्वोदय योजना के तहत बिहार के 120 छोटे-बड़े शहरों में पार्क निर्माण, सीवरेज, सड़क समेत अन्य काम कराए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव बनाया है

15-Feb-2025 07:16 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के अंदर जल्द ही 120 शहरों की सूरत बदली हुई नजर आएगी। इसको लेकर 32 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने वाली है। पूर्वोदय योजना के जरिए इस राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे नए निकायों में सड़क, नाली-गली, जलापूर्ति और जल निकासी के इंतजाम, पार्क आदि बनाए जाएंगे। योजना एवं विकास विभाग को नगर विकास विभाग की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव मिल गया है। 


जानकारी के अनुसार, पूर्वोदय योजना को लेकर योजना एवं विकास विभाग को नगर विकास विभाग की ओर से प्रस्ताव मिल गया है। इसके बाद अब योजना विकास विभाग अन्य विभागों के प्रस्ताव के साथ इसे केंद्र सरकार को भेजेगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद पूर्वोदय योजना के तहत काम कराए जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने पूर्वोदय योजना के तहत बिहार सहित सात राज्यों के विकास की योजना बनाई है।


 केंद्रीय बजट में पूर्वोदय योजना के लिए विशेष बजट आवंटित किए गए हैं। इसी के लिए अलग-अलग विभागों से विकास योजनाओं के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। नगर विकास विभाग ने 120 शहरी निकायों के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस पर कुल 32 हजार 264 करोड़ खर्च होंगे। योजना में शामिल निकाय क्षेत्र में हरेक में दो-दो पार्क बनाने और सौंदर्यीकरण के लिए 720 करोड़ खर्च करने की योजना है।


 सबसे ज्यादा ध्यान जल निकासी और सीवरेज पर दिया गया है। सीवरेज और एसटीपी पर 11 हजार 168 करोड़ खर्च होंगे। शहर की आंतरिक सड़कों को दुरुस्त रखने और नई सड़कों के निर्माण पर 7560 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना के तहत शहरों में जलापूर्ति व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। 


इन शहरी निकायों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में 2076 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरेक निकाय में दो जलाशयों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानी एक जलाशय निर्माण और सौंदर्यीकरण पर पांच करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव है। जीआईसी मैपिंग, मास्टर प्लान और प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।