बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 05:53 PM
By First Bihar
PATNA: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित कार्यों में मिसाल कायम करने वाली बिहार की 10 पंचायतों के मुखिया इस बार दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के विशेष अतिथि होंगे। केंद्र सरकार ने इन पंचायतों को विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आमंत्रित किया है। बुधवार को चयनित प्रतिनिधि राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इनमें मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की जजुआर मध्य पंचायत के सुमन नाथ ठाकुर, नालंदा एकंगरसराय की पारथु पंचायत की कुमारी तृप्ति, जहानाबाद मखदुमपुर की पनहाड़ा पंचायत की निभा कुमारी, समस्तीपुर रोसड़ा की मोतीपुर पंचायत की प्रेमा देवी, पटना फुलवारीशरीफ की कुरकुरी पंचायत के रवि कुमार, रोहतास की टुम्बा पंचायत के वीरेंद्र कुमार सिंह, मधेपुरा आलमनगर की खुरहान पंचायत की मंजु देवी, बक्सर डुमरांव की कोरन सराय पंचायत की कांति देवी, गया टिकारी की संडा पंचायत के रामजी शर्मा और गया कोंच की गरारी पंचायत की पूजा कुमारी शामिल हैं।
इन पंचायतों के कार्यों में स्वच्छता अभियान को गति देना, बायोगैस को बढ़ावा देना, जल संचय, जैविक कचरे से खाद तैयार करना, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी पहलें प्रमुख हैं। महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी उल्लेखनीय है, जिन्होंने अपनी पंचायतों में बुनियादी ढांचे में सुधार, समावेशी विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया है।
इन पंचायतों ने हर घर जल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मिशन इंद्रधनुष जैसी प्रमुख योजनाओं को सफलता से लागू किया है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से गांवों में स्थायी परिवर्तन लाने में भी ये आगे रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन में इन प्रतिनिधियों की मौजूदगी न केवल बिहार के लिए गर्व का विषय होगी, बल्कि यह ग्रामीण नेतृत्व की बढ़ती ताकत और विकास की नई सोच का भी प्रतीक बनेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...