ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

BSEB INTER RESULT: इंटर परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, कल इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर का रिजल्ट कल प्रकाशित करेगा। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अपने हाथों से रिजल्ट जारी करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

24-Mar-2025 10:31 PM

By First Bihar

BSEB INTER RESULT: रिजल्ट के इंतजार में  बैठे इंटर परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। इंटर परीक्षार्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गयी है। कल 25 मार्च को इंटर का रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कर ली है। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार कल 25.03.2025 को अपराह्न 01:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल वेबसाईट http://www.interresult2025.com एवं https://interbiharboard.com  पर उपलब्ध रहेगा।


बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं कक्षा की इंटर परीक्षा का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक किया गया था। इसमें 12 लाख 92 हजार 313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6 लाख 41 हजार 847 छात्राएं और 6 लाख 50 हजार 466 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के एक महीने बाद इंटर का रिजल्ट कल 25 फरवरी को जारी किया जाएगा। जिसका परीक्षाथी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। कल सवा एक बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर का रिजल्ट प्रकाशित करेगा। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार अपने हाथों से रिजल्ट जारी करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।