बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Aug-2025 11:23 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: चुनाव आयोग इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कई नवाचारों की तैयारी कर रहा है। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत आयोग पहली बार बिहार से "भारत सीरीज" का मतदाता पहचान पत्र जारी करेगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को एक विशिष्ट, राष्ट्रीय स्तर का यूनिक पहचान पत्र उपलब्ध कराना है जैसे कि आधार, पैन या वाहन नंबर होते हैं।
चुनाव आयोग का प्रयास है कि हर हाल में सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बिहार के सभी मतदाताओं को "भारत सीरीज" का नया ईपिक उपलब्ध करा दिया जाए। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले यह नया ईपिक उपलब्ध कराया जाएगा।
"भारत सीरीज" ईपिक की शुरुआत से डुप्लीकेट ईपिक नंबर की समस्या का समाधान होगा। पूरे देश में एक ही ईपिक नंबर मान्य होगा। यदि कोई मतदाता स्थान परिवर्तन करता है, तो केवल उसका पता बदलेगा, लेकिन ईपिक नंबर वही रहेगा। इससे प्रत्येक मतदाता को विशिष्ट ईपिक नंबर देने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
इसके साथ ही मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए मृत्यु पंजीकरण के डेटा को सीधे भारत के पंजीयक जनरल के डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा। सत्यापन के बाद मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। ईपिक की तेज और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया भी लागू की गई है।
इस प्रक्रिया के तहत, मतदाता सूची में नए नामांकन या किसी मौजूदा मतदाता की जानकारी में परिवर्तन के 15 दिनों के भीतर ईपिक जारी किया जाएगा। इस संपूर्ण प्रक्रिया की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी निर्माण से लेकर डाक विभाग द्वारा मतदाता तक पहुँचने तक। मतदाताओं को इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, राजनीतिक दलों को मतदान के दिन बूथ से सौ मीटर की दूरी पर प्रचार बूथ लगाने की अनुमति दी गई है। पहले यह दूरी दो सौ मीटर थी, जिसे अब कम किया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...