ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Patna News: मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, पटना में राखी बांधने से...

Patna News: मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, पटना में राखी बांधने से पहले भाई की डूबने से मौत; एक लड़की की भी गई जान

Patna News: रक्षाबंधन के दिन बख्तियारपुर में दो अलग-अलग जगहों पर गंगा और महाने नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। सीढ़ी घाट पर 20 वर्षीय युवक और सिरसी गांव में 7 वर्षीय बच्ची की दुखद मृत्यु ने त्योहार के माहौल को ग़मगीन बना दिया।

09-Aug-2025 02:17 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: रक्षाबंधन के शुभ दिन बख्तियारपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने की घटनाओं में दो मासूम ज़िंदगियां खत्म हो गईं। पहली घटना बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर सीढ़ी घाट की है, जहां गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। 


मृतक की पहचान नया टोला माधोपुर निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो एक कपड़े की दुकान में काम करता था। छोटू के पिता संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटे को गंगा स्नान से मना किया था, लेकिन छोटू दुकान खोलने की बात कहकर घर से निकला था। हादसे के वक्त छोटू की दो बड़ी बहनें राखी बांधने के लिए घर आई हुई थीं। जैसे ही उन्हें छोटे भाई की मौत की खबर मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


घटना के समय तीनों युवक गंगा में नहा रहे थे, और सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। जब वे डूबने लगे, तो स्थानीय लोगों ने साड़ी फेंककर दो युवकों को बचा लिया, लेकिन छोटू को नहीं बचा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू ने सीढ़ी घाट पर बने पथवे से गंगा में छलांग लगा दी थी, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह डूब गया।


इसी दिन, दूसरी घटना बख्तियारपुर के सिरसी गांव के पास महाने नदी में घटी, जहां नहाने के दौरान 7 वर्षीय माही कुमारी की डूबने से मौत हो गई। माही सिरसी गांव की रहने वाली थी। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।