बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Aug-2025 02:06 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का बुरा हाल है। पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एक किलोमीटर के दायरे में कई स्थानों पर साइड स्लोप धंसने की शिकायतें सामने आई हैं। स्लोप पर मोटी दरारें आ गई हैं, जिससे मुख्य सड़क पर भी दरारें पड़ गई हैं और गड्ढे बन चुके हैं।
रानीसराय के पास फोरलेन पुल के एक लेन का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसमें बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। स्थिति यह है कि सिर्फ एक मोटरसाइकिल गुजरने पर भी स्लोप में दरारें आने लगती हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि साइड स्लोप का धंसना और सड़क में दरार आना सीएनसी कंपनी की लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
उन्होंने आशंका जताई कि किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है और स्लोप की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने चंदा, महमदपुर और आसपास के गांवों को फोरलेन से जोड़ने का वादा किया था, जो अभी तक अधूरा है। इस कारण 10 गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि फोरलेन पर वन-वे की स्थिति के कारण अब तक 8 से 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म क्षेत्र होने की ओर इशारा करते हुए फोरलेन की गुणवत्ता की जांच की मांग की। समस्या को लेकर फोरलेन कार्यालय में एसजीएम और इंजीनियरों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...