ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / अरुणावली विद्या विहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्व. बालीवंत भट्ट की स्मृति में पौधारोपण...

अरुणावली विद्या विहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्व. बालीवंत भट्ट की स्मृति में पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

भोजपुर के अरुणावली विद्या विहार में स्व. बालीवंत भट्ट की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ अर्चना कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

02-Aug-2025 10:45 PM

By First Bihar

BHOJPUR: स्वर्गीय बालीवंत भट्ट की पुण्यतिथि पर अरुणावली विद्या विहार, बालबांध (ध्यानी टोला, बलीगांव मोड़) परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व. भट्ट जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


विशिष्ट अतिथियों में चरपोखरी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, बालबांध पंचायत की मुखिया मनीषा देवी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लालबाबू भट्ट, आशीम कुमार टुनटुन, प्रो. संजय कुमार भट्ट, दिनेश राय, पुलिस पदाधिकारी बृज बिहारी राय एवं डाक विभाग में सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय शामिल रहे। सभी ने स्व. बालीवंत भट्ट जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने स्व. बालीवंत भट्ट के नाम से एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पूर्वजों के सपनों को साकार करने का सर्वोत्तम माध्यम है।परिवार एवं ग्रामीणजनों ने इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्व. बालीवंत भट्ट के परिजनों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


news image

news image

news image