JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
18-Jul-2025 02:00 PM
By FIRST BIHAR
Amrit Bharat Express: बिहारवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से पटना-नई दिल्ली और दरभंगा-लखनऊ के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। वहीं पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया।
पटना-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। इसमें कोचों की कुल संख्या 22 होगी। जिसमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार, 2 SLRD कोच होंगे। आगामी 31 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचान शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से नॉन-एसी ट्रेन, इसमें एसी कोच नहीं होंगे।
यह ट्रेन यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी। हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट, मोबाइल होल्डर, और बॉटल होल्डर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन में बायो टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक सिस्टम, और डिस्प्ले बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।
पटना और दिल्ली के बीच ॉह ट्रेन कुल 12 स्टेशन पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद, सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन 5 से 10 मिनट तक का ठहराव होगा। स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन अनिवार्य रहेगा। यात्रा में औसतन 20% समय की बचत होगी।
इस ट्रेन से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि यह यूपी के कई महत्वपूर्ण शहरों और जिलों से होकर गुजरेगी। इसे वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।