बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
19-Mar-2025 08:35 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में 18 मार्च दिन मंगलवार को एक करोड़ रुपये की लूट हुई थी। दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आज बुधवार को एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी मुकेश जमीन की दलाली करता है, उसे पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर उठाया है। मुकेश दलाल की गिरफ्तारी की पुष्टि कंकड़बाग थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की है।
कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रामकृष्ण नगर के पास जमीन को लेकर डील होनी थी। उसी जमीन के पैसे को लेकर लेन-देन की बात चल रही थी। जमीन के रजिस्ट्री के लिए लोग जा रहे थे कि तभी एक करोड़ रूपये बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। सभी बाइक बदमाश चेहरे पर नकाब लगाये हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला और एक आरोपी मुकेश दलाल को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने सभी आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कंकड़बाग थानेदार का दावा है कि जल्द ही सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।
बताया जाता है कि पीड़ित पटना निवासी रवि कुमार पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराने अपने कुछ साथियों के साथ आया था। इसी दरम्यान कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ रोड नंबर 13 के समीप मंगलवार को 1 करोड़ रुपए की लूट हो गयी। हथियारबंद 8 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित कंकड़बाग थाना पहुंचे जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर पुलिस के मामला संज्ञान में आते ही घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित राजू के बयान के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू की।
पीड़ित रवि कुमार पटना के बेऊर निवासी पेशे से ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। पीड़ित अपने चार चक्का वाहन से कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ रोड नंबर 14 B के पास कुछ दोस्तो के साथ पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रवि कुमार जमीन मालिक गुप्ता जी नाम के व्यक्ति के पास 1 करोड़ लेकर पहुंचे थे जिस दरम्यान 8 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने 1 करोड़ लूट लिये और मौके से फरार हो गये।