Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
08-Feb-2021 03:43 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां होटल सेंट्रल पार्क में एक दंपति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
दोनों के सिर में गोली लगी है और मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल टाउन डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं . घटना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के अघोरिया बाजार चौक स्थित सेंट्रल पार्क होटल की है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि होटल सेंट्रल पार्क के 301 रूम नंबर में एक दंपत्ति रविवार की शाम 7 बजे के करीब पहुंचे थे. सोमवार को 12 बजने के बाद भी जब कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो होटल का स्टाफ वहां पहुंचा. जिसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला को होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों दंपत्ति कमरे में मृत पड़े थे. दोनों के सिर में गोली लगी थी, वहीं मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है. मामला सामने आने के बाद एफएसएल को टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है.
वहीं दंपत्ति की पहचान करने में पुलिस जुटी है, लेकिन खबर मिलने तक कुछ पता नहीं चल सका है. होटल मैनेजर ने बताया जा रहा है कि दंपत्ति जब रविवार को वहां पहुंचे थे तो समान्य थे और सोमवार की दोपहर 12 बजे रुम खाली करने की बात कही थी.