Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
21-Oct-2021 11:45 AM
PATNA : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बिहार के संबंधों की चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2 साल तक के बिहार के राज्यपाल रहे। हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हम सब एक बिहारी के तौर पर ही मानते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के राज्यपाल से सीधे राष्ट्रपति के पद तक का सफर तय करने वाले रामनाथ कोविंद जी का बिहार से विशेष लगाव रहा है।
इतना ही नहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सीधे राज्यपाल से राष्ट्रपति बने हालांकि पूर्व राष्ट्रपति स्व जाकिर हुसैन साहब भी बिहार के राज्यपाल रह चुके थे। लेकिन राज्यपाल के बाद वह उपराष्ट्रपति बने और बाद में राष्ट्रपति बने। जबकि राज्यपाल की कुर्सी पर रहते हुए राष्ट्रपति बनने का गौरव रामनाथ कोविंद जी को मिला। नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश के हैं लेकिन हम सब इनको बिहारी ही मानते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जो लगाव बिहार से रहा है। यही वजह है कि वह बिहार आने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय बुद्ध स्मृति पार्क में भी कल जा रहे हैं। वह स्मृति पार्क में मेडिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे यह बेहद खुशी की बात है।