ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

Home / bihar / नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा फिर हुए CM पर हमलावर, कहा - नीतीश के...

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा फिर हुए CM पर हमलावर, कहा - नीतीश के नीयत में खोट है

05-May-2023 10:47 AM

By First Bihar

PATNA: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा एक बार CM नीतीश पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में अराजकता का माहौल है. उन्होंने कहा कि नीतीश के नियत में खोट है. नालंदा में हिंसा के दिन रथ को रोका गया जिसको आज सुबह ही  चोरी छिपे मठ तक पहुँचाया गया वही अब पूजा पाठ भी शुरू हो गया है सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. सरकार ने जानबूझकर कुछ लोगो को फंसाया है. सभी पीड़ित से जाकर मुलाकात करेंगे. 


दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि BJP शुरू से ही जातीय जनगणना का इस आधार पर समर्थन किया था कि यह एक समान नीति, पद्यति और  कार्यन्वयन प्रारूप बनाकर सबकी सहमति लेंगे और इसे पूरा कराएंगे, लेकिन पहले दिन से इनकी नीयत में खोट है. नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि पहले इन्होंने 2022 में एनडीए छोड़ा और फिर इसके कार्यान्वयन के लिए त्रुटिपूर्ण नीति बनाई.


विजय कुमार सिन्हा ने बजरंग दल पर बैन लगाने वालों की तुलना रावण से की है. कहा कि जब हनुमान जी को रावण नहीं रोक पाया तो फिर ये कौन हैं? बता दें जेडीयू सांसद कौशलेंद्र के बजरंग दल पर बैन करने की मांग को लेकर जमकर हमला बोला है. विजय सिन्हा ने कहा की जब रावण ने भगवान हनुमान को कैद नहीं कर सका तो यह सरकार कैसे करेगी. यह सरकार अहंकार में भस्म हो जाएगी. वही नेता प्रतिपक्ष CM नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नालंदा में रामनवमी में हुए घटना को लेकर कहा कि बहुसंख्यक पर करवाई की है यह सही नही है.