बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Aug-2025 08:40 AM
By SONU
Bihar Encounter: बिहार के नवादा जिले में हिसुआ पुलिस और डीआईयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझवे पहाड़ी के पास अपराधी निखिल कुमार को घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पहले से छिपाए हथियार से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड गोली चलाई। इस गोलीबारी में निखिल कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। निखिल कुमार गया जिले का निवासी है और वह हिसुआ के इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले का मुख्य आरोपी है।
यह मुठभेड़ 25 जुलाई की उस घटना से जुड़ी है, जब हिसुआ के दरबार चौक पर नीरज प्रकाश लाल की इलेक्ट्रिक दुकान पर छह हथियारबंद अपराधियों ने लूट के इरादे से हमला किया था। इस हमले में नीरज और उनके भाई नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली नीरज के सिर को छूकर निकल गई थी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने निखिल कुमार को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल करने की उम्मीद जगी है, क्योंकि यह मुठभेड़ इस गंभीर अपराध के आरोपी को पकड़ने के लिए अहम साबित हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...