NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
28-Nov-2025 07:48 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर 9 साल पहले प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी। इसे लेकर कड़े कानून भी बनाये गये थे। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। शराब बंद हो जाए तो रोज दिन का कलह खत्म हो जाएगा। महिलाओं की बातें सुनने के बाद सीएम नीतीश ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार मे शराब पूरी तरह बंद कराया लेकिन शराबबंदी के 9 साल से ज्यादा हो गये हैं लेकिन आज भी चोरी छीपे लोग शराब बेच रहे हैं और सेवन भी कर रहे हैं।
आज शराब की होम डिलिवरी भी हो रही है। लोग पहले कम पैसे में शराब पीते थे और आज ज्यादा पैसे देकर ब्लैक में शराब पी रहे हैं। शराब आसानी से नहीं मिलने पर लोग सुखा नशा भी करने लगे हैं। बिहार में कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है जहां आपको नशेड़ी ना मिले। अब लोग शराब के साथ-साथ स्मैक, गांजा, अफीम, व्हाइटनर, नशीली दवाइयों का इस्तेमाल करने लगे हैं। आज भी शराबबंदी में लोग नशा कर रहे हैं। घर में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसका ताजा उदहारण नवादा की घटना है,जहां नशेड़ी पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी है।
घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया स्थित कचहरियडीह की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है, जो कचहरिया डीह निवासी गोपाल मिश्रा की पत्नी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतका के भैसुर शंभु मिश्रा ने बताया कि उनके भाई गोपाल मिश्रा नशे का सेवन करते थे और अक्सर पत्नी से झगड़ा करते रहते थे। उनके आक्रामक व्यवहार के कारण परिजनों से भी उनका मेलजोल नहीं था। इस घटना से परिवारवाले और इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायकेवाले पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने आरोपी पति की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।