जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
20-Nov-2025 08:34 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में गुरुवार को नवादा जिले के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने एक बोलोरो पिकअप (BR01GH) की छत में बने गुप्त तहखाने से 371.860 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह तस्कर आसनसोल से यह बड़ी खेप फतुहा ले जा रहा था।
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया है कि झारखंड की ओर से आ रही खाली पार्सल वाली पिकअप को एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में रोका गया। बाहर से गाड़ी एकदम खाली ही लग रही थी, लेकिन संदेह होने पर जब छत की शीट हटाई गई तो अंदर पूरा एक गुप्त तहखाना मिला। उसमें 716 बीयर केन और 76 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पैक थे। इस खेप की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है।
गिरफ्तार चालक सन्नी कुमार फतुहा का ही रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूला है कि यह खेप संतोष नाम के व्यक्ति को सौंपनी थी। हैरानी की बात यह कि सन्नी को पिछले साल रजौली चेकपोस्ट पर भी 1800 लीटर शराब के साथ पकड़ा जा चुका है। उत्पाद विभाग ने बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और स्वास्थ्य जांच के बाद चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।