बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
18-Jul-2025 08:29 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खा लिया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। विम्स अस्पताल में सबका इलाज चल रहा है।
पीड़ितों की पहचान शेखपुरा जिला निवासी धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी, बेटियां दीपा कुमारी और अरिका कुमारी, तथा बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई है। यह परिवार पिछले कुछ महीनों से पावापुरी गांव के जल मंदिर के सामने एक किराए के मकान में रह रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र ने करीब छह महीने पहले कपड़े की एक दुकान शुरू की थी, लेकिन बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा था। कर्ज के बोझ के चलते वह मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि परिवार पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और पावापुरी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का छोटा बेटा सुरक्षित है, क्योंकि उसने ज़हर नहीं खाया था। वह फिलहाल पुलिस की देखरेख में है। पूरे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

