मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
15-Jul-2025 09:05 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 17 किलोमीटर लंबी फोरलेन रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है। यह रिंग रोड मधौल (NH-22) से शुरू होकर दीघरा, मुशहरी होते हुए बखरी (NH-27) तक जाएगी। जिससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर NH की दरभंगा हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्रैफिक सर्वे शुरू कर दिया है ताकि वाहनों की संख्या और यातायात की स्थिति का आकलन किया जा सके। इस सर्वे के आधार पर निर्माण की कार्ययोजना और टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर सकते हैं।
इस रिंग रोड का निर्माण दो चरणों में होगा.. पहला चरण मधौल से दीघरा (NH-28) तक 4.45 किलोमीटर और दूसरा चरण दीघरा से मुशहरी, चतुरी पुनास होते हुए बखरी तक 12.55 किलोमीटर का होगा। यह सड़क मधौल, माधोपुर, रघुनाथपुर, जगदीशपुर, रोहुआ, भटौलिया, हसनचक बंगरा, चक अहमद, मादापुर रैनी, चिकनौटा और विशुनपुर गिद्धा जैसे गांवों से होकर गुजरेगी। इससे दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी और समस्तीपुर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना हाजीपुर और पटना की ओर जाने में सुविधा होगी, जिससे शहरी क्षेत्र में जाम कम होगा।
NHAI के परियोजना निदेशक के अनुसार ट्रैफिक सर्वे से वाहनों की संख्या, गति और यात्रा समय का अध्ययन किया जा रहा है ताकि यातायात की समस्याओं का समाधान और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो। सर्वे में मुजफ्फरपुर-पटना और मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही का डेटा भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1700 करोड़ रुपये है और इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा शुरू की गई है। जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान इस रिंग रोड का निरीक्षण किया था और कैबिनेट ने इसे प्रशासनिक स्वीकृति दी थी।
यह रिंग रोड मुजफ्फरपुर-बरौनी NH-122 और दरभंगा-मुजफ्फरपुर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को जोड़ेगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जल्द ही चांदनी चौक से बखरी और भगवानपुर तक सिक्स-लेन सड़क के साथ-साथ चंदवारा और आथर पुल का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के लोगों को समय और ईंधन की बचत के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रिंग रोड शहर के विकास और यातायात प्रबंधन में गेम-चेंजर साबित होगा।