बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Aug-2025 01:03 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला के प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने भव्य झंडोतोलन किया। इस समारोह में जिला के तमाम अधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य लोग और हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने देशभक्ति की भावना के साथ इस कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बनाया। प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने झंडोतोलन से पहले पोलो मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और फिर गर्व के साथ तिरंगा फहराया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी यादें हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने मुंगेर जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आई है।
परेड समारोह में प्रदर्शन कर रहे पुलिस जवानों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया, जो जिले के विकास और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पोलो मैदान में हजारों की भीड़ इस समारोह को देखने के लिए पहुंची थी, जिससे सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की और छपे-छपे पर पुलिस बल तैनात किए गए। झंडोतोलन समारोह के बाद जिला के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, और अन्य जनप्रतिनिधि पुलिस लाइन और विजय चौक पर भी तिरंगा फहराने पहुंचे, जिससे पूरे जिले में आजादी का उत्साह देखते ही बना।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने जनता को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और विकास के नए आयाम स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को हर दिन निभाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में मुंगेर जिले में और अधिक विकास कार्यों को लेकर आश्वासन भी दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...