ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / munger-news / Bihar News: डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, एक साल बाद मुख्य शूटर...

Bihar News: डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, एक साल बाद मुख्य शूटर बबलू मंडल गिरफ्तार; 8 लाख में ली थी सुपारी

Bihar News: बिहार के मुंगेर के बांक मोड़ डबल मर्डर केस में एक साल बाद मुख्य शूटर बबलू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने 8 लाख की सुपारी में मंजीत मंडल और उसके चालक की हत्या की बात कबूली है।

13-Aug-2025 07:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक मोड़ पर हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के एक साल बाद मुख्य शूटर बबलू मंडल उर्फ बबलू कुमार को पुलिस ने तारापुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। वह शामपुर थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला नाकी गांव का रहने वाला है।


गिरफ्तारी के दौरान बबलू ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने 8 लाख रुपए में मंजीत मंडल और उसके चालक की हत्या की सुपारी ली थी। इस सुपारी की पहली किश्त के रूप में उसे 4 लाख रुपए दिए गए थे, जो एक यूट्यूबर और नवीन तांती के माध्यम से प्रदान किए गए थे। 13 जुलाई 2024 को अपराधियों ने दिनदहाड़े बांक मोड़ के समीप कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मंजीत मंडल और उसके चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को दो शूटरों ने अंजाम दिया था और तब से ही दोनों फरार चल रहे थे।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बबलू मंडल रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ तारापुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित ससुराल आया हुआ है। एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने तारापुर थाना की मदद से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बबलू ने इस डबल मर्डर केस में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने यह हत्या सुपारी लेकर की थी। उसने इस वारदात में शामिल एक अन्य शूटर की पहचान भी पुलिस को बताई है, जो अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बबलू मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसने मुंगेर और लखीसराय जिलों में फिरौती और पैसे के लिए कई हत्याएं की हैं। विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की साजिश कुख्यात अपराधी पवन मंडल ने रची थी। 


पवन ने अपने सहयोगियों के माध्यम से शूटरों को सुपारी देकर मंजीत और उसके चालक की हत्या करवाई थी। अब तक इस मामले में 10 नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें से कुछ को अदालत से जमानत मिल चुकी है। गिरफ्तारी अभियान में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह समेत पुलिस की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट