पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
14-Jul-2025 03:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक अनोखी और श्रद्धा से भरी घटना सामने आई है, जहां एक भक्त ने स्वयं को जंजीरों में जकड़कर बाबा भोलेनाथ के दरबार, देवघर के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। उसके हाथ, पैर, कमर और गर्दन पूरे शरीर को जंजीरों में बांधा गया है। लेकिन यह किसी पुलिस गिरफ्तारी का मामला नहीं, बल्कि भक्ति और प्रायश्चित की मिसाल है।
जहानाबाद निवासी शंभू कुमार नामक यह श्रद्धालु 20 वर्षों से लगातार बाबाधाम की यात्रा करता आ रहा है। इस बार उसकी यात्रा कुछ अलग है। शंभू ने बताया कि हाल ही में उसे सपने में बाबा भोलेनाथ ने दर्शन दिए और कहा कि उसने कोई गुनाह किया है, जिसका प्रायश्चित उसे "कैदी" बनकर करना होगा।
बाबा के आदेश को स्वीकार करते हुए शंभू ने खुद को जंजीरों में कैद कर लिया और भक्ति से लबरेज होकर "कैदी बम" के रूप में पैदल यात्रा शुरू की। कच्ची करवरिया पथ से गुजरते हुए उनके इस अद्वितीय रूप को देखकर राहगीर श्रद्धा और हैरानी के मिले-जुले भाव में डूब गए। हर कोई उन्हें देख बस यही बोल रहा था हर हर महादेव। उनकी आस्था, तपस्या और समर्पण को देखकर बाबा के भक्तों के लिए यह दृश्य एक प्रेरणा बन गया है।