बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 03:21 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुंगेर यूनिवर्सिटी के सत्र 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा जो कि 18 अगस्त से शुरू होने वाली थी, उसे बाढ़ की स्थिति के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों के अनुरोध और बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और खगड़िया जिलों में बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिससे छात्रों का परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। विश्वविद्यालय ने 15 से 17 अगस्त तक अवकाश भी घोषित किया है और इस दौरान कोई भी शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।
इस स्थगन से पांच जिलों के 29 कॉलेजों से जुड़े हजारों छात्र प्रभावित होंगे। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद नई परीक्षा तारीख घोषित की जाएगी। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अब तक एडमिट कार्ड भी जारी नहीं कर पाया था, जिसकी वजह सीनेट चुनाव और बाढ़ से उत्पन्न प्रशासनिक चुनौतियां बताई जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों और परिवहन की स्थिति खराब होने के कारण छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
बताते चलें कि मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड की 11 पंचायतें पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। घरों, शौचालयों और खेतों में पानी घुस गया है। प्रभावित लोगों ने नाव, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की कमी की शिकायत की है और बाढ़ ने फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों का जीविका संकट में है। जिलाधिकारी ने हाल ही में कुतलुपुर, जमीनडिग्री और परौरा गांवों का दौरा कर सामुदायिक रसोई और रहने की व्यवस्था के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रभावित लोग अभी भी पर्याप्त सरकारी मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब बाढ़ ने मुंगेर यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को प्रभावित किया हो। पहले भी स्नातक पार्ट-1 और पार्ट-2 की बैकलॉग परीक्षाएं बाढ़ के कारण स्थगित की गई थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स की जांच करते रहें। बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद नई तारीखों की घोषणा और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...