ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / munger-news / Bihar News: चोरी के आरोप में नाबालिगों को रस्सी से बांधकर गाँव में...

Bihar News: चोरी के आरोप में नाबालिगों को रस्सी से बांधकर गाँव में घुमाया, वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के झौवाबहियार गांव में चोरी के आरोप में चार नाबालिगों को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई और गांव में घुमाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस जांच शुरू, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

27-Jul-2025 08:35 AM

By First Bihar

Bihar News: मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार झौवाबहियार गांव में चोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। दबंगों ने कानून को ताक पर रखते हुए चार नाबालिगों के हाथ रस्सी से बांधकर न केवल उनकी पिटाई की, बल्कि उन्हें पूरे गांव में घुमाया।


इस घटना का 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे शर्मिंदगी के कारण अपनी नजरें नहीं उठा पा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि बच्चों के परिजनों ने भी इस क्रूरता का विरोध नहीं किया।


जानकारी के अनुसार गांव में एक व्यक्ति के घर से लगभग 25 किलो मटर दाना चोरी हुआ था। जांच के बाद शनिवार को एक नाबालिग को पकड़ा गया, जिसने चोरी की बात कबूल की और अपने तीन अन्य नाबालिग दोस्तों के नाम बताए। इसके बाद चारों बच्चों को उनके घरों से पकड़कर गांव के चौराहे पर लाया गया।


वहां पहले उनकी पिटाई की गई, फिर उनके हाथ रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान कुछ किराना दुकानदारों और ग्रामीणों ने भी अपनी दुकानों से हुई चोरी का इल्जाम इन बच्चों पर लगाया। गांव में घुमाए जाने के दौरान बच्चों की आंखों से आंसू निकल रहे थे।


इस बारे में ग्रामीण कमल किशोर ने बताया कि चोरी की घटना के बाद बच्चों को इस तरह घुमाया गया ताकि वे भविष्य में ऐसा न करें। वहीं, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को अपने हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं है।


रिपोर्ट: मो. इम्तियाज