बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Aug-2025 03:27 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार का मुंगेर जिला गंगा नदी के उफान के कारण बाढ़ की चपेट में आ गया है और यहाँ के कई गाँव जलमग्न हो चुके हैं या होने के कगार पर हैं। यहाँ गंगा का जलस्तर 39.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। ऐसे में अब बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अपने घरेलू सामान को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
मुंगेर सदर प्रखंड के टीकारामपुर में स्थिति और भी गंभीर है। जब हमारी टीम यहाँ के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंची तो मध्य विद्यालय आदर्श ग्राम टीकारामपुर में शिक्षक और छात्र स्कूल के सामान को बाढ़ के पानी से बचाने में जुटे हुए दिखे। उन्होंने अलमारी, किताबें, फाइलें, मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न और अन्य सामान को स्कूल की बेंचों पर रखा है ताकि बाढ़ का पानी इतनी ऊंचाई पर इन्हें नुकसान न पहुंचाने पाए।
इस बारे में बात करते हुए शिक्षकों और छात्रों ने बताया है कि इस क्षेत्र में हर साल बाढ़ आती है, जिसके कारण स्कूल का सामान नष्ट हो जाया करता है। इस बार पहले से ही सतर्कता बरतते हुए वे सामान को ऊंचे स्थान पर रख रहे हैं। मयंक अभिषेक नामक एक शिक्षक ने कहा कि सामूहिक प्रयास से स्कूल के संसाधनों को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जिले में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल राहत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जा रही है ताकि जनजीवन थोड़ा सामान्य हो सके।
रिपोर्टर: मो. इम्तियाज
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...