ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / munger-news / Bihar News: खेत की सीमा को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं...

Bihar News: खेत की सीमा को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं सहित दर्जनों घायल

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के धपरी गांव में खेत की अड्डा कटने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और खंती से हुए हमले में महिलाओं सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

28-Jul-2025 07:07 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत धपरी गांव के पूरवारी बहियार में खेत के अड्डा (सीमा) कटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग, जिसमें महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


दरअसल, घटना धपरी गांव की है, जहां गांव के ही संजय यादव और वृद्धावन कुमार अपने-अपने खेत में धान की रोपनी की तैयारी कर रहे थे। दोनों की जमीनें अलग-अलग हैं, लेकिन कथित रूप से संजय यादव द्वारा दो दिन पूर्व ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान वृद्धावन कुमार के खेत की अड्डा (सीमारेखा) कट गई थी। उस दिन भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था।


रविवार को जब दोनों परिवार खेत में रोपनी करने पहुंचे, तो दो दिन पहले की बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जैसे ही झगड़े की खबर दोनों पक्षों के परिवारवालों तक पहुँची, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और खंती से हमला करना शुरू कर दिया। 


इस हिंसक झड़प में वृद्धावन कुमार और उनके चार भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी के सिर फट गए। वहीं, संजय यादव, उनकी पत्नी अनिता देवी सहित दूसरे पक्ष के कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को अंदरूनी चोटें और हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान झगड़ा शांत कराने पहुँचे भोला यादव भी चोटिल हो गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


पहला पक्ष का सदस्य हरिशंकर यादव ने बताया कि "हम लोग अपने खेत में चुपचाप रोपनी कर रहे थे। दो दिन पहले जो बात हुई थी, हम उसे भूल गए थे, लेकिन उधर से लोग आकर फिर से झगड़ा शुरू कर दिए। हम पर हमला किया गया, जिससे हमारे घर के कई लोग घायल हो गए। हम न्याय चाहते हैं।" प्रशासन ने ग्रामीणों से संयम बरतने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान