ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / munger-news / Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार से हावड़ा तक, 6 घंटे में...

Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार से हावड़ा तक, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से के जमालपुर से हावड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 16 अगस्त को होगा। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन यात्रियों को साढ़े 6 घंटे में सफर की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे यात्रा समय में काफी कमी आएगी।

15-Aug-2025 12:30 PM

By First Bihar

Bihar News: चुनावी साल में बिहार को लगातार नई और आधुनिक ट्रेनों की सौगात मिल रही है। इसी क्रम में राज्य के एक और शहर मुंगेर जिले के जमालपुर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह राज्य की सेमी हाई स्पीड कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देगी। ट्रेन का उद्घाटन शनिवार, 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा, जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।


पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस ट्रेन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार है, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी। अब इसे जमालपुर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन का नियमित संचालन रविवार, 17 अगस्त 2025 से शुरू होगा। उद्घाटन के दिन यह एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।


ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। जमालपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और भागलपुर (4:22 PM), बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट, बोलपुर एस निकेतन होते हुए रात 10:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह सुबह 7:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी, जिसमें भागलपुर पर 1:15 PM पर स्टॉप रहेगा। यह वंदे भारत एक्सप्रेस जमालपुर से हावड़ा का सफर सिर्फ साढ़े 6 घंटे में तय करेगी, जबकि अन्य ट्रेनों जैसे कविगुरु एक्सप्रेस आदि को यही दूरी तय करने में 9-10 घंटे का समय लगता है। इससे मुंगेर, जमालपुर, भागलपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।


किराया की बात करें तो वंदे भारत एक्सप्रेस में जमालपुर से हावड़ा तक एसी चेयर कार का न्यूनतम किराया ₹1290 और एग्जीक्यूटिव क्लास का ₹2335 रखा गया है। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें जीपीएस-बेस्ड सूचना प्रणाली, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, बायो टॉयलेट्स, वाई-फाई, सीसीटीवी, रीक्लाइनिंग सीट्स और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। इस नई वंदे भारत ट्रेन के चलते बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क और मजबूत होगा, साथ ही चुनावी वर्ष में युवाओं और व्यापारियों के लिए यात्रा के नए रास्ते खुलेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे पहले से टिकट बुक कर लें क्योंकि शुरुआत के दौरान भारी भीड़ की संभावना है।