बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
20-Aug-2025 07:01 PM
By First Bihar
kishanganj: किशनगंज जिले में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और मतदाताओं की सोच पर तीखा हमला बोला। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 15 साल तक लालू प्रसाद और 20 साल से नीतीश कुमार को नेता बनाती रही, लेकिन राज्य की गरीबी और बदहाली जस की तस है। उन्होंने लोगों से सवाल किया, "जिन नेताओं को आपने वोट दिया, क्या उन्होंने आपके बच्चों का भविष्य संवारा?"
प्रशांत किशोर ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की बदहाली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "मुसलमानों की स्थिति इसलिए खराब है क्योंकि आप गलत रहनुमा चुनते हैं। हर मुसलमान का फर्ज है कि अपने बच्चों को अच्छी तालीम दे। बिहार में दलितों के बाद सबसे ज्यादा बदहाल मुस्लिम समुदाय है।" उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, "लालू जी अच्छे बाप हैं, लेकिन उनकी चिंता सिर्फ यह है कि उनका नौवीं पास बेटा राजा बने।"
प्रशांत किशोर ने बिहार में जाति आधारित वोटिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के बजाय जाति के नाम पर वोट देते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, "आपके वोट से राजा पैदा होता है। सोच-समझकर वोट दें।" उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि पांच किलो अनाज के लालच में लोग वोट देते हैं, लेकिन बिहार का विकास नहीं हो रहा।
नीतीश सरकार की शराबबंदी और कल्याणकारी योजनाओं पर तंज कसते हुए किशोर ने कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं शराब नहीं बिक रही, लेकिन हकीकत सब जानते हैं। 2 हजार रुपये पेंशन और निजी स्कूलों के खर्चे का वादा तो किया जा रहा है, लेकिन क्या ये वादे जमीन पर उतर रहे हैं?" प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे वोट देते समय बच्चों के भविष्य और बिहार की तरक्की को प्राथमिकता दें, न कि जाति या खोखले वादों को। उनकी यह सभा बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...