ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / kaimur-news / Bihar News: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज...

Bihar News: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज पूरी तरह ठप; सहकारिता मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Bihar News: बिहार के कैमूर में अनुसूचिय कर्मचारी संघ 9 अगस्त से 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कर्मचारियों ने मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिन्‍होंने मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

16-Aug-2025 09:19 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के बिहार अनुसूचिय कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में 9 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर रखी है। इससे जिले के समाहरणालय समेत कई सरकारी विभागों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हाल ही में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार कैमूर पहुंचे, जहां कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को अपने मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाने और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया।


बिहार अनुसूचिय कर्मचारी संघ के सचिव आरिफ सलीम ने बताया कि उनकी मांगों में वेतन विसंगति दूर करने, सेवा नियमों में सुधार, प्रमोशन में पारदर्शिता, बोनस की नियमित भुगतान व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल जारी है और सरकार से जल्द सकारात्मक जवाब की उम्मीद है।


सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "हम कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने ये ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। सरकार शीघ्र ही इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगी ताकि कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सके।" मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है और प्रयासरत है कि सभी वर्गों को न्याय मिले। उन्होंने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। इस बीच, प्रशासन भी कर्मचारियों से बातचीत के प्रयास में जुटा है ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और सामान्य प्रशासनिक कार्य फिर से सुचारू रूप से चल सके।