बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Aug-2025 12:15 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सैथा गांव के पास बहने वाली कुकुरनहीया नदी के किनारे शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई, जब शौच के लिए गए 71 वर्षीय वृद्ध शंकर सिंह का पैर फिसल गया और उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में काम करने गए मजदूरों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। शोर मचाए जाने पर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन पहुंचे और शव की पहचान शंकर सिंह, पुत्र स्व. राम लखन सिंह के रूप में की।
घटना की सूचना मिलते ही सोनहन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल, भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने और डूबने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण की पुष्टि हो सकेगी।
मृतक के पुत्र मंटू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पिता शौच के लिए नदी किनारे गए थे, जहां पैर फिसल जाने से यह हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता राशि की मांग की है ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके। मृतक के पुत्र मंटू सिंह ने बताया कि "हम लोग सदर अस्पताल, भभुआ में पोस्टमार्टम कराने आए हैं। मेरे पिताजी शौच के लिए गए थे और तालाब किनारे पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। सरकार से निवेदन है कि हमें मुआवजा सहायता दी जाए।"
घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे कोई सुरक्षा या चेतावनी व्यवस्था नहीं है, जिससे इस तरह की घटनाएं अक्सर घट जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे रेलिंग, बोर्ड या सावधानी संबंधी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...