बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Aug-2025 12:07 PM
By RANJAN
Bihar News: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के रहने वाले 11 वर्षीय अर्पण त्रिगुण ने अपने जन्मदिन पर ढाई हजार रुपये की कीमत का एक ड्रोन ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में उसे ऐसा झटका लगा जिसे देखकर पूरे परिवार के साथ मोहल्ले वाले भी दंग रह गए।
अर्पण त्रिगुण ने बताया कि उसने 21 अगस्त को अपने जन्मदिन के लिए ₹2564 का ड्रोन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था। जब पहली बार पैकेज आया तो उसमें मौजूद ड्रोन चालू नहीं हो रहा था। इसके बाद ड्रोन को री-ऑर्डर कर फिर से भेजने की मांग की गई। दो दिन बाद जब नया पैकेट आया तो घरवालों ने डिलीवरी बॉय से डिब्बा खोलने को कहा, क्योंकि "ओपन ऑन डिलीवरी" लिखा हुआ था।
डिलीवरी बॉय ने जब पैकेट खोला, तो उसमें से आधा लीटर पानी की बोतल (एक स्थानीय स्वीट कंपनी की) और रद्दी कागज़ के टुकड़े निकले। इस घटना से सभी हैरान रह गए। डिलीवरी बॉय ने तत्काल अपने सीनियर को फोन करके पूरी जानकारी दी और बताया कि उसका काम केवल प्रोडक्ट डिलीवर करना होता है, पैकेज के अंदर क्या है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है और उन्होंने मामले की सूचना कंपनी को दे दी है।
अर्पण और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली कि उन्होंने यह ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी (COD) पर किया था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। अगर भुगतान पहले ही ऑनलाइन किया गया होता, तो यह नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। परिजनों ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनी की डिलीवरी में इस तरह की लापरवाही और धोखाधड़ी होती है, तो आम ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी से कैसे भरोसा करे?
स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स को पैकिंग और लॉजिस्टिक्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि ग्राहकों को इस तरह की धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े। वहीं, इस तरह की घटनाएं ऑनलाइन शॉपिंग पर ग्राहकों का भरोसा डगमगाने का काम करती हैं।
फिलहाल प्रोडक्ट को कैंसिल कर दिया गया है और किसी प्रकार की भुगतान नहीं ली गई है। लेकिन यह मामला फ्लिपकार्ट और उसके लॉजिस्टिक्स चैनल के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि ग्राहक सेवा और पारदर्शिता को लेकर उन्हें और अधिक सतर्क रहना होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...