पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
19-Sep-2025 10:13 AM
By First Bihar
Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन इन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के दशौती गांव के पास रामगढ़-मोहनिया पथ पर हुआ है। मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी विजय मुसहर और रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के जीगनी गांव निवासी विरेंद्र मुसहर के रूप में हुई है। दोनों साला-बहनोई थे और विरेंद्र विजय के मामा का दामाद था।
जानकारी के अनुसार, विजय और विरेंद्र अपने मामा के निधन के बाद बमहौर खास गांव में दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से बाइक पर दरौली लौटते समय दशौती गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
इस घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और फरार वाहन चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण