भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
05-Aug-2025 01:43 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में स्थित भितरबांध गांव डिजिटल इंडिया के नक्शे से आज भी कोसों दूर है। इस गांव के 800 घरों में 2000 से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण उन्हें बात करने के लिए 2-3 किलोमीटर दूर करमचट डैम या अमांव जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में BSNL का एक टावर लगा है लेकिन उसमें मशीनरी नहीं होने से वह काम नहीं करता। कोई भी कंपनी का सिम यहां सिग्नल नहीं देता है। जिस वजह से इमरजेंसी में, रात में, बीमारियों या अन्य संकटों के समय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया है कि गांव में सभी के पास मोबाइल फोन हैं, लेकिन नेटवर्क न होने से वे बेकार हैं। एक ग्रामीण ने कहा, “रात में किसी की तबीयत खराब हो जाए तो डॉक्टर या परिजनों से संपर्क के लिए 2-3 किमी पैदल जाना पड़ता है जो कि खतरनाक है।” गांव में लगे BSNL टावर का ढांचा तो खड़ा है, लेकिन उसमें उपकरण नहीं लगाए गए, जिससे वह भी बेकार पड़ा है। यह स्थिति डिजिटल इंडिया के दावों पर सवाल उठाती है, जहां ऑनलाइन पेमेंट और इंटरनेट का उपयोग अब हर जगह बढ़ रहा है लेकिन भितरबांध जैसे गांव कनेक्टिविटी से आज भी वंचित हैं।
भभुआ के विधायक ने दावा किया है कि उनके प्रयासों से 2024 में BSNL टावर लगवाया गया था जो पहले काम कर रहा था। उन्होंने कहा, “हमें टावर खराब होने की जानकारी नहीं थी। अब इस मुद्दे को जिला प्रशासन और टेलीकॉम विभाग के सामने उठाया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो।” हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि टावर शुरू से ही पूरी तरह कार्यरत नहीं था। 2023 में कैमूर में 70 गांवों में मोबाइल टावर लगाने की योजना बनाई गई थी, जिसमें भितरबांध भी शामिल था लेकिन प्रगति धीमी रही। केंद्र सरकार के भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत बिहार के 173 गांवों में अभी भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है, जिसमें कैमूर के कई गांव शामिल हैं।
जिला प्रशासन और टेलीकॉम विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि कम से कम एक कार्यशील टावर या वाई-फाई चौपाल की सुविधा दी जाए ताकि आपात स्थिति में संचार संभव हो। डिजिटल इंडिया और भारतनेट जैसी योजनाओं के बावजूद भितरबांध जैसे गांवों की स्थिति दर्शाती है कि ग्रामीण कनेक्टिविटी में अभी भी बड़ी खाई बाकी है, जिसको भरना आवश्यक है।