ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में मतदाता सूची में लापरवाही का खुलासा, एक ही...

Bihar News: बिहार में मतदाता सूची में लापरवाही का खुलासा, एक ही मकान संख्या पर 230 मतदाताओं के नाम; मृतकों के नाम भी शामिल

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के सदर प्रखंड के चौड़ीहा पंचायत के आमीन गांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में भारी गड़बड़ी सामने आई है। वार्ड संख्या 3 में एक ही मकान संख्या (3) पर करीब 230 मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए।

09-Aug-2025 12:41 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के सदर प्रखंड के चौड़ीहा पंचायत के आमीन गांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में भारी गड़बड़ी सामने आई है। वार्ड संख्या 3 में एक ही मकान संख्या (3) पर करीब 230 मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए, जिनमें आधा दर्जन से अधिक मृतक भी शामिल हैं। यह खुलासा फर्स्ट बिहार की पड़ताल में हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण भी हैरान हैं कि आखिर एक ही मकान में इतने परिवारों के लोग कैसे रह सकते हैं।


स्थानीय 70 वर्षीय नूर हसन ने बताया कि बीएलओ गांव में घर-घर निरीक्षण के लिए आए ही नहीं। वे गांव के बाहर एक स्थान पर बैठकर फॉर्म भरते रहे और बिना हस्ताक्षर सत्यापन के फॉर्म भेज दिए। मो. दानिश ने भी आरोप लगाया कि बीएलओ राजीव कुमार और गौतम कुमार गांव में घरों का दौरा किए बिना बाहर ही बैठकर कागजी कार्रवाई निपटा दी, जिससे एक ही मकान में 200 से अधिक मतदाता दर्शा दिए गए।


गांव के मो. शाहनबाज ने बताया कि मो. अलीजान की पत्नी कौशल खातून का निधन तीन साल पहले हो चुका था, फिर भी उनका नाम मतदाता सूची में है। उनके अलावा आधा दर्जन मृतकों के नाम इस निरीक्षण में दर्ज पाए गए। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरुल हक ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया, हालांकि उन्होंने कहा कि रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है और यह पोर्टल पर उपलब्ध होगी। बीएलओ राजीव कुमार चौधरी ने दावा किया कि यह गलती तकनीकी खराबी के कारण हुई है और उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव मिश्रा को सूचना दे दी थी। मृतकों के नाम जोड़ने में हुई त्रुटि को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रपत्र 7 भरकर नाम हटाए जाएंगे।


मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद गलत प्रविष्टियों को हटाया जाएगा और मतदाता सूची को सही किया जाएगा।

जमुई से धीरज कुमार की रिपोर्ट