ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में हथियार तस्कर फन्नू सिंह के घर छापेमारी, मिनी गन फैक्ट्री का...

जमुई में हथियार तस्कर फन्नू सिंह के घर छापेमारी, मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

जमुई के मलयपुर में हथियार तस्कर अमित उर्फ फन्नू सिंह के घर पुलिस ने छापा मारा। मौके से कार्बाइन, मस्केट बैरल, अर्धनिर्मित हथियार और मशीनें बरामद। मिनीगन फैक्ट्री कांड के मास्टरमाइंड की तलाश जारी।

08-Aug-2025 09:25 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाने की पुलिस ने शिवालय टोला स्थित हथियार तस्कर अमित सिंह उर्फ फन्नू सिंह के घर पर छापेमारी की। जहां बने गोदाम से कार्बाइन, मस्केट और राइफल बैरल के अलावा भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।


बता दें  कि अमित सिंह उर्फ फन्नू  सिंह मूल रूप से गिद्धौर थाना क्षेत्र की सेवा गांव का रहने वाला है। लेकिन वह अपनी नानी के घर मलयपुर में ही बस गया। शुरुआती दौर में अमित सिंह उर्फ फन्नू सिंह अंग्रेजी सब्जेक्ट के काफी अच्छे शिक्षक थे। जो कई नामी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे। लेकिन अपराधियों के संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनियां में कदम रखा।


लोगों की माने तो इनके छोटे भाई छक्कू सिंह मुन्ना साह गिरोह में काम करता था और एक एनकाउंटर में नवादा जिले के कौआकोल के इलाके में इस गिरोह और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद वो झारखंड के धनबाद में कई खतरनाक अपराधियों के साथ घटना को अंजाम देता था। वही एक दिन दो  अपराधी गिरोह के बीच इनकाउंटर में छक्कू सिंह की धनबाद में मौत हो गई थी। उसके बाद से अमित कुमार सिंह उर्फ फन्नू सिंह भी अपराध की दुनियां में आ गया था। साथ ही वह हथियार की तस्करी करने लगा। 


इसका कई अंतर राज्यीय आपराधिक गिरोह से भी साथ काम कर रहा था। बता दें कि बुधवार को जमुई पुलिस ने खैरा प्रखंड क्षेत्र के हड़ख़ार मुखिया मुन्ना साह के घर और गरही व टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में भी छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने की सामग्री के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिसके निशानदेही पर गुरुवार की देर शाम अमित सिंह उर्फ फन्नू सिंह के घर पर छापेमारी अभियान चलाया गया था। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अमित सिंह की तलाश में जुटी है। इस छापेमारी में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के अलावा डीआईयू की टीम शामिल थी।


news image

news image