बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Aug-2025 07:10 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने गश्ती दल में शामिल एक सैप जवान के पैर पर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई घटना?
जानकारी के मुताबिक, सैफ जवान शशिकांत निराला अपने वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार दास के साथ दिन में नियमित गश्ती पर निकले थे। जब वे बिशनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तो उन्होंने एक अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रैक्टर जवान के पैर पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत जवान को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद चालक फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था और इस क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह रोड स्थित बिशनपुर मोड़ के पास की है। जहां सोमवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने गश्ती दल में शामिल सैफ जवान के पैर पर चढ़ा दिया।
दरअसल सिकंदरा थाने में तैनात सैफ जवान शशिकांत निराला अपने सहयोगी सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार दास के साथ दिन के समय गश्त पर निकले थे। गश्ती के दौरान जब उन्होंने बिशनपुर मोड़ के पास अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तब चालक ने पैर पर ट्रैक्टर बढ़ा दिया, जिससे जवान के पैर पर चढ़ गया। घटना के बाद घायल जवान को तुरंत सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान जारी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...