बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Aug-2025 09:09 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मुखिया के घर से एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित और निर्मित हथियारों के अलावे हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो मुंगेर, दो कोलकाता और एक जमुई निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. खुर्शीद आलम, मो. जहीर (दोनों मुंगेर), बिस्मिल्लाह अली, मोहम्मद गाजी अली (दोनों कोलकाता) और जमुई के रोपाबेल निवासी धर्मवीर साव (मुखिया का भतीजा) के रूप में की गई है।
मौके पर डीएसपी सतीश सुमन स्वयं पहुंचे और छापेमारी का नेतृत्व किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के धंधे में लिप्त था। इस गिरोह के नेटवर्क के तार पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि यहां से तैयार हथियारों की सप्लाई बंगाल तक की जाती थी।
मुखिया मुन्ना साव का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है, और अब उसके घर से मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जमुई मुख्यालय के कल्याणपुर स्थित गुड्डू सिंह के घर पर भी छापा मारा, जहां से भी बड़ी मात्रा में हथियार, उपकरण और अवैध सामग्री जब्त की गई।
इसके अलावा रोपाबेल गांव में छापेमारी के बाद गरही बाजार स्थित एक निजी मकान में भी रेड की गई। वहां से भी कई प्रकार के हथियार बरामद किए गए। तीनों स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और सघन तलाशी अभियान अभी जारी है।
पुलिस के अनुसार, जमुई अब मिनी गन फैक्ट्री के नए केंद्र के रूप में उभरता दिख रहा है। इस अवैध नेटवर्क के तार मुंगेर, लखीसराय समेत आसपास के अन्य जिलों तक फैले हो सकते हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायर्स की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बताते चलें कि साल 2023 में पहली बार जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अडसार गांव में गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था, और अब एक बार फिर बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...