बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Jul-2025 07:15 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में शादीशुदा और एक बच्चे के बाप का पकड़ौआ विवाह लोगों ने करवा दिया। युवक की शादी 6 बच्चों की मां के साथ जबरन गांव वालों ने करवा दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में मदद करने के लिए वह अपने दोस्त के घर गया हुआ था। गांव वालों को लगा कि दोस्त की बीवी से इसका चक्कर है, तो लोगों ने जबरन दोस्त की बीवी से उसकी शादी करवा दी।
मामला जमुई के छेदलाही गांव की है। जहां दोस्त की पत्नी की मदद करना युवक को भारी पड़ गया। गांव वालों ने युवक राहुल शर्मा और छह बच्चों की मां मालती देवी की जबरन शादी करवा दी। राहुल, मालती के पति रोहित तांती का दोस्त है। वह जमीन से जुड़े दस्तावेजों में मदद करने उनके घर गया था।
पीड़ित राहुल ने बताया कि वह रोहित के कहने पर ही मदद के लिए गया था। मालती ने भी कहा कि वह अपने देवर के जमीन विवाद को लेकर परेशान थी। राहुल सिर्फ मदद कर रहा था। गांव में अफवाह फैली कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। मुखिया बबलू यादव की अगुवाई में दोनों की जबरन शादी करवा दी गई।
राहुल ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्ची का बाप है। उसने आरोप लगाया कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया। मारपीट की गई। जबरन शादी करवाई गई। राहुल ने कहा, अगर दोस्ती निभाना अपराध है, तो हर दोस्त की शादी हो जानी चाहिए। मालती ने भी प्रेम संबंध के आरोपों को नकारा। कहा, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया। राहुल की पत्नी करीना शर्मा ने इस शादी को मानने से इनकार किया। कहा, वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। यह घटना पंचायत के नाम पर होने वाली जबरदस्ती की गंभीर तस्वीर पेश करती है। पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। गिद्धौर थाना में दोनों पक्ष आवेदन देने की तैयारी में हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...