ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में भारी बारिश का कहर: बाढ़ के कारण धंसा पुल, जिला प्रशासन...

जमुई में भारी बारिश का कहर: बाढ़ के कारण धंसा पुल, जिला प्रशासन ने आवागमन रोका

जमुई जिले के झाझा क्षेत्र में उलई नदी पर बना बरमसिया पुल भारी बारिश के बाद धंस गया। पुल में दरारें आने के बाद प्रशासन ने रास्ता बंद कर सुरक्षा के उपाय किए। यह पुल दर्जनों गांवों को जोड़ता है।

20-Jul-2025 04:12 PM

By Dhiraj Kumar Singh


JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक बार फिर पुल धंस गया। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुल के बीचोबीच ईंट की दीवार खड़ी कर दी और वाहनों के आवागमन को बंद कर दिय। जमुई के झाझा प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली उलई नदी पर बनी बरमसिया काजवे पुल की स्थिति अत्याधिक पानी के बहाव के कारण अंतिम पायदान पर पहुंच गई है।


पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी के तेज बहाव के कारण पुल में कई जगह दरारें आ गई और पुल का मध्य भाग धंस गया।जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही झाझा पुलिस ने अपने दल बल के साथ मौके स्थल पर पहुंच सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवागमन का मार्ग बंद कर दिया।


बता दें कि इस जर्जर पुल को नया बनाने की नींव रखी जा चुकी है और इसका शिलान्यास भी हो चुका है। लेकिन इसके जर्जर होने के बाद भी लोगों का आवागमन बंद नहीं हुआ क्योंकि ये एकमात्र पुल है जो दर्जनों गांवों को झाझा बाजार से जोड़ती है। हालांकि स्थिति को देखते हुए बांस की बैरिकेटिंग लगाकर पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।