बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Aug-2025 04:55 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar News: पटना से जमुई जा रही एक 22 वर्षीय युवती पिछले एक महीने से लापता है। झारखंड के धनबाद के बरमसिया गांव निवासी काजल कुमारी 10 जुलाई को अपनी बड़ी बहन पूजा भगत, जीजा और तीन बच्चों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से जमुई आ रही थी। जब ट्रेन जमुई स्टेशन पहुंची, तो सभी यात्री उतर गए, लेकिन काजल रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।
काजल की बहन पूजा भगत ने बताया कि भीड़ के कारण बहन ट्रेन से नहीं उतर पाई या फिर स्टेशन से ही गायब हो गई। परिजनों ने तुरंत जमुई जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद परिजनों ने बिहार, झारखंड और बंगाल के कई रेलवे स्टेशनों पर खोजबीन की मगर काजल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के एक महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पूजा ने बताया कि वे टाउन थाना और जीआरपी थाना दोनों जगह कई बार गईं, लेकिन हर बार टालमटोल किया गया। रविवार रात भी वह जीआरपी थाना पहुंचीं और आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी ने लेने से इनकार कर दिया।
रातभर उन्होंने जमुई स्टेशन के यात्री शेड में गुजारी, फिर सुबह टाउन थाना पहुंचीं, जहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज देव का कहना है कि जमुई स्टेशन पर घटना हुई ही नहीं, तो एफआईआर कैसे दर्ज करें हालांकि उन्होंने जांच जारी रहने की बात कही। पुलिस के रवैये से निराश होकर अब परिजन कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...