ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: जमुई में थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने सैप जवान...

Bihar News: जमुई में थाने से महिला सिपाही लापता, पिता ने सैप जवान पर लगाया अपहरण का आरोप

Bihar News: जमुई के चकाई थाना में तैनात महिला सिपाही प्रियंका कुमारी लापता, पिता ने सैप जवान निलेश मंडल पर अपहरण का आरोप लगाया। एसपी को आवेदन सौंपा, पुलिस ने जांच शुरू की...

08-Aug-2025 07:54 AM

By First Bihar

Bihar News: जमुई जिले के चकाई थाना में तैनात महिला सिपाही प्रियंका कुमारी के लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रियंका के पिता, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव निवासी रुदल यादव ने गुरुवार को जमुई समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पहुंचकर अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए एक लिखित शिकायत सौंपी है।


रुदल यादव ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका कुमारी (सिपाही नंबर 406) बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में चकाई थाना में तैनात थी। 6 अगस्त से प्रियंका का मोबाइल फोन बंद है, जिससे परिवार में चिंता और आशंका का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि चकाई थाना में डायल 112 की गाड़ी के चालक और सैप जवान निलेश मंडल ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। निलेश पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, निलेश और प्रियंका के बीच पहले भी संपर्क था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं।


रुदल यादव ने निलेश मंडल के मोबाइल नंबर (6296233638) का हवाला देते हुए पुलिस से मांग की है कि त्वरित जांच कर उनकी बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामला और गंभीर हो सकता है।


जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने निलेश मंडल की तलाश शुरू कर दी है और प्रियंका की बरामदगी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और सभी की नजर जांच के परिणाम पर टिकी है।


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह