बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Jul-2025 08:42 AM
By First Bihar
Bihar News: जमुई के चकाई से चौंकाने वाली खबर आ रही है, यहां संत जोसेफ स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। बारिश में फंसे स्कूल वाहन को छोटे-छोटे बच्चों से धक्का लगवाया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना मंगलवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड के चकाई चौक के पास हुई है। चकाई प्रखंड के प्रतिष्ठित संत जोसेफ स्कूल का वाहन झगरुडीह से बच्चों को लेकर चहबच्चा गांव जा रहा था। चकाई चौक बाजार में भारी बारिश के कारण जमा पानी में वाहन फंस गया। इस दौरान चालक दीपक कुमार ने लापरवाही बरतते हुए छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को जूते उतारकर बारिश में वाहन को धक्का लगवाया।
पूछने के बाद चालक दीपक कुमार ने सफाई दी है कि वाहन अचानक बंद हो गया था और बच्चों को धक्का देने के लिए नहीं कहा गया बल्कि वे खुद ही उतरकर धक्का दे रहे थे। हालांकि, चौथी कक्षा के छात्र आर्यन दास के पिता संजय दास ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। संजय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके बच्चे को बारिश में वाहन धक्का देने के लिए मजबूर किया गया है।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने इस लापरवाही पर आपत्ति जताई और स्कूल प्रबंधन से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। स्कूल प्रबंधन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...