बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 09:02 AM
By First Bihar
Bihar News: जमुई जिले के झाझा में उलई नदी पर बना बरमसिया पुल बीते 24 घंटों की मूसलधार बारिश के कारण पूरी तरह धंस गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया। यह पुल पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में था और प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसका उपयोग करते थे। पुल के धंसने से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और दैनिक यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने विगत दो वर्षों से नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने 8 जुलाई को नए पुल का शिलान्यास भी किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की थी कि नए पुल के निर्माण तक जर्जर पुल की मरम्मत या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े। हालांकि, प्रशासन ने न तो पुल की मरम्मत की और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।
पुल के धंसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वे प्रशासन से तत्काल राहत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...