ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / BIHAR CRIME NEWS : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, घरेलू...

BIHAR CRIME NEWS : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम

BIHAR CRIME NEWS : परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर महिला के बड़े पुत्र विकास के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह नाराज

14-Feb-2025 02:23 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME NEWS : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या से जुड़ीं  खबरें निकल कर समाने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को घायल कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में गुरुवार की देर शाम घरेलू विवाद में बड़े पुत्र ने अपने ही मां को तेजधार कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी राजेंद्र ठाकुर की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है।


घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर महिला के बड़े पुत्र विकास के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह नाराज हो गया और लकड़ी काटने के लिए रखा तेजधार कुल्हाड़ी  से उसका पुत्र विकास ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। 


इधर, जहां महिला की हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना जाने की सलाह दी है। घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।