Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
02-Apr-2025 08:45 AM
By Ajit Kumar
Bihar News : जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल बीघा गांव में बीते रात लगभग 2 बजे 15 से 20 की संख्या में हथियारों से लैस होकर अपराधियों ने एक घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान बिगहा गांव की महिला स्नेह लता को गोली मार दी गई है। जिसके बाद घायल महिला के परिजनों ने महिला को पहले काको प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया।
सदर अस्पताल में भी घायल महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस मामले में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि लूटपाट की नियत से रात के लगभग 2 बजे अचानक से 15 से 20 की संख्या में अपराधी घर में घुस गए और लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग भी करने लगे. जिसमें घर की महिला सदस्य स्नेहलता को गोली लगी है।
इसके अलावा घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही घर में रखे पैसे एवं जेवरात भी लूटकर चले गए. इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कुछ अपराधियों की पहचान हुई है. वहीं, इस घटना के बाद काको थाना अध्यक्ष ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से इन लोगों का पुराना जमीनी विवाद चलता आ रहा था और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।