ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Patna Metro: 24 घंटे बाद पटरी पर लौटी पटना मेट्रो, इस वजह से ठप हो गया था संचालन; यात्रियों ने ली राहत की सांस

Patna Metro: तकनीकी खराबी के कारण 24 घंटे से बंद पटना मेट्रो सेवा गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बहाल हो गई। पीएमआरसीएल ने खराबी दूर होने की पुष्टि की है।

Patna Metro
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Metro: तकनीकी कारणों से पिछले 24 घंटे से बंद पटना मेट्रो सेवा गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे फिर से शुरू हो गई। बुधवार को 76 दिनों बाद पहली बार मेट्रो का संचालन पूरी तरह ठप हो गया था। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने उस समय खराबी के चलते सेवाएं बंद रहने की सूचना जारी की थी।


पीएमआरसीएल के अनुसार, अप्रत्याशित तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं और गुरुवार को भी दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। तकनीकी टीम द्वारा समस्या दूर किए जाने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मेट्रो का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।


बता दें कि पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का उद्घाटन 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, जबकि 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। फिलहाल मेट्रो भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशनों के बीच चलाई जा रही है।


हाल के दिनों में पटना मेट्रो में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सेवा बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता