ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

अब चिराग की नजर बंगाल और असम पर, विधानसभा चुनाव प्रभारी बने सांसद राजेश वर्मा

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को दोनों राज्यों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं।

bihar
असम और बंगाल में चुनाव की तैयारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चिराग पासवान ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को पश्चिम बंगाल और असम में लोजपा रामविलास का विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चिराग दोनों राज्यों के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की नजर अब पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लोजपा-रामविलास इन दोनों राज्यों में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इसे लेकर चिराग पासवान ने दोनों राज्यों में अपनी पार्टी के प्रभारी की भी नियुक्ति भी कर दी है। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को दी गई है।


लोजपा (रामविलास) के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। यह कहा गया है कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। वही लोजपा-आर के पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर राजेश वर्मा ने चिराग पासवान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को सुनिशित करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।


टैग्स