ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार?

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बेतिया में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि जल्द 25 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी और प्रत्येक प्रखंड में एक मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा।

Bihar Education News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के बेतिया में जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके अलावा उन्होंने TRE-4 की परीक्षा को लेकर भी शिक्षा विभाग की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।


दरअसल, बेतिया शहर के एक निजी होटल में जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।


इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने बूथ लेवल पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।


कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा विभाग से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि TRE-4 की परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से 25 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विषय में शिक्षक की कमी न रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिलों में शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया जाएगा।


शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार के सभी जिलों के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जाएगी। आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर विद्यालयों का चयन कर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन मॉडल विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता